​भोपाल / सागर:

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले के बाद शासन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और स्थिति पर सख्त नियंत्रण के लिए राज्य शासन के गृह विभाग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर जोन का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है।

​गृह विभाग द्वारा 09 सितंबर 2026 की देर रात जारी आदेश के अनुसार, 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री इरशाद वली को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में वि.स.बल. (SAF) के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

​शराब कांड के बाद उठाया गया सख्त कदम

सागर में हाल ही में सामने आए जहरीली शराब कांड के चलते शासन स्तर पर हड़कंप मचा हुआ था। अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शासन ने एक अनुभवी और सख्त छवि वाले अधिकारी को सागर की कमान सौंपी है।

​आदेश जारी होते ही नए आईजी से उम्मीद की जा रही है कि वे सागर पहुंचकर अवैध शराब माफियाओं और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!