पलीता, श्यामपुर गुदावल और दतेरा पहुंचे एसडीएम; बारिश से हुए नुकसान और गौशाला का भी लिया जायजा विदिशा / कुरवाई: कुरवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मोतीलाल अहिरवार ने तहसील पठारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों का दौरा कर खरीफ फसलों की गिरदावरी का भौतिक निरीक्षण किया। एसडीएम ने ग्राम पलीता, श्यामपुर गुदावल और दतेरा के खेतों में पहुंचकर मौके पर दर्ज की जा रही फसल प्रविष्टियों की स्थिति देखी और उपस्थित पटवारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली। एसडीएम ने निर्देश दिए कि गिरदावरी का कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। खेतों में वास्तव में जो फसल बोई गई है, उसी का सही सत्यापन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए, ताकि किसानों को आगे चलकर किसी तरह की परेशानी न हो। पलीता में गौशाला का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान एसडीएम ग्राम पलीता स्थित गौशाला भी पहुंचे। वहां लगभग 70 गायें मौजूद मिलीं। उन्होंने गौशाला की बुनियादी सुविधाओं, चारे-पानी के प्रबंध और पशुओं की समुचित देखभाल को लेकर संबंधित कर्मियों से जानकारी ली। बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का लिया जायजा ग्राम दतेरा में लगातार बारिश के कारण मकानों को नुकसान पहुंचने की शिकायत मिलने पर एसडीएम सीधे प्रभावित स्थानों पर पहुंचे। नुकसान का जायजा लेने के बाद उन्होंने हल्का पटवारी को आरबीसी 6(4) के तहत तुरंत राहत प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार सहायता राशि मिल सके। मुख्यालय पर रहें पटवारी, आपदा प्रकरणों में न हो देरी एसडीएम अहिरवार ने स्पष्ट कहा कि: सभी पटवारी अपने-अपने हल्का क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित रहें और ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का तुरंत निराकरण करें। बारिश के मौसम में अतिवृष्टि, मकान गिरने या पशु हानि की सूचना मिलते ही तुरंत मौका मुआयना कर प्रकरण तैयार किए जाएं। भू-राजस्व और डायवर्सन वसूली का काम 100% पूरा किया जाए। एसडीएम के इस औचक निरीक्षण के बाद पठारी क्षेत्र के राजस्व अमले में सक्रियता बढ़ गई है और लंबित कार्यों को गति मिलने लगी है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation सागर में जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सीनियर IPS इरशाद वली बने सागर जोन के नए आईजी एमपी पुलिस में 7500 आरक्षकों की बंपर भर्ती: 22 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 10वीं पास करें अप्लाई