भोपाल: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस विभाग में आरक्षक (जीडी) के 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडल ने आरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के लिए विस्तृत रूलबुक जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। लिखित परीक्षा 19 नवंबर से प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पदों का विवरण कुल पद: 7500 जनरल ड्यूटी (सशस्त्र बल को छोड़कर): 6800 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF): 700 पद शैक्षणिक योग्यता अनारक्षित (General), एससी (SC) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है। एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है। आयु सीमा अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तय की गई है। महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है। आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 350 रुपये रखा गया है। चयन प्रक्रिया और परीक्षा का समय लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी— पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों में से कुल पदों के मुकाबले 7 गुना अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान अंतिम रूप से चयनित होने वाले आरक्षकों को 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation विदिशा: एसडीएम ने पठारी क्षेत्र में खरीफ फसलों की गिरदावरी का किया औचक निरीक्षण, पटवारियों को दिए कड़े निर्देश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने दिए सख्त निर्देश