भोपाल: मध्य प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावट और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश की खाद्य प्रयोगशाला में जांच के दौरान पतंजलि के गाय के घी का एक विशेष बैच असुरक्षित पाया गया है। आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने इस बैच के पूरे स्टॉक को प्रदेश और देश भर के बाजारों से तत्काल वापस (रिकॉल) करने के आदेश जारी किए हैं।  

घी के पैकेट पर यह जानकारी जरूर जांचें:

 उत्पाद (Product): Patanjali Cow’s Ghee Pack (200 ml)  

 बैच नंबर (Batch No.): FAWB260017  

 निर्माण तिथि (Mfg. Date): अप्रैल 2026  

प्रशासन के आदेश के अनुसार, बाजारों से इस बैच के पैकेट हटाने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। यदि किसी भी दुकान या संस्थान पर यह बैच बिकता पाया गया, तो माल तुरंत जब्त किया जाएगा और संबंधित निर्माता व विक्रेता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अदालत में केस दर्ज किया जाएगा।  

जनता के लिए जरूरी सलाह:

अगर आपने हाल ही में पतंजलि का 200 ml वाला गाय का घी खरीदा है, तो पैकेट के पीछे लिखा बैच नंबर (FAWB260017) जरूर चेक करें। यदि बैच नंबर यही है, तो इसका उपयोग न करें और अपने नजदीकी विक्रेता या खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी जानकारी दें।

error: Content is protected !!