भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE), मध्य प्रदेश ने सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र पैटर्न में अहम बदलाव किए हैं। मण्डल द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रश्न पत्रों में आंतरिक विकल्प (Internal Choice) के नियमों को संशोधित किया गया है। मुख्य विषयों के लिए नए नियम: 2 अंक वाले प्रश्न (अतिलघुउत्तरीय): इन प्रश्नों में पहले मिलने वाली आंतरिक विकल्प (अथवा/ऑप्शन) की सुविधा को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। अब छात्रों को पूछे गए सभी 2 अंक वाले प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य रूप से देने होंगे। 3 अंक (लघुउत्तरीय) और 4 अंक (दीर्घउत्तरीय) वाले प्रश्न: इनमें पहले की तरह ही आंतरिक विकल्प दिए जाएंगे। NSQF (व्यावसायिक) विषयों के लिए प्रावधान: NSQF विषयों के प्रश्न पत्रों में छात्रों की सुविधा के लिए 5 अंक वाले प्रश्नों (दीर्घउत्तरीय) और 7 अंक वाले प्रश्नों (निबंधात्मक) में आंतरिक विकल्प की व्यवस्था शुरू की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था सत्र 2026-27 से आयोजित होने वाली परीक्षाओं से लागू होगी। इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्राचार्यों को विद्यार्थियों को समय रहते अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation प्राथमिक शिक्षक भर्ती में दिव्यांग अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश तुरंत जारी करने के निर्देश, DPI ने 26 जिलों के DEO को लिखा पत्र