​भोपाल:

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘श्रीकृष्ण पर्व’ बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

​कार्यक्रम में बालकृष्ण और राधा रानी के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उन्हें अपने हाथों से माखन खिलाकर दुलार दिया।

​समारोह के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर भक्ति के रस में डूब गया। मुख्यमंत्री ने उत्साह के साथ दही-हांडी भी फोड़ी और सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी।

​यह भव्य आयोजन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग और संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!