शमशाबाद /विदिशा : विकासखंड नटेरन के अंतर्गत आने वाले शमशाबाद संकुल में शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह विशेष प्रशिक्षण पीएम श्री बालक वर्ग एवं पीएम श्री बालिका वर्ग में दो चरणों में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 80 शिक्षकों ने भाग लिया। दो चरणों में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण में 40 शिक्षक और दूसरे चरण में 40 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण में पिरामल फाउंडेशन के एआई एंबेसडर सोमनाथ विश्वकर्मा ने मुख्य तकनीकी सत्र (Technical Session) का संचालन किया। माइक्रोसॉफ्ट टूल्स पर कराया गया अभ्यास प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल टूल्स के उपयोग की जानकारी दी गई। तकनीकी सत्र में सभी शिक्षकों के डिवाइस में माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट 365 (Microsoft Copilot 365) का नया वर्जन डाउनलोड कराया गया। इसके साथ ही ‘एलीवेट पर एजुकेटर’ और ‘माइक्रोसॉफ्ट लर्न’ प्लेटफॉर्म पर सभी शिक्षकों के अकाउंट तैयार कर प्रक्रिया पूरी कराई गई, ताकि वे शिक्षण कार्य को और अधिक रोचक व प्रभावी बना सकें। आने वाले समय में सभी ब्लॉकों में होगा विस्तार तकनीकी सत्र के दौरान जानकारी देते हुए सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि विदिशा और गंजबासौदा के बाद अब नटेरन ब्लॉक में भी यह प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। आने वाले समय में जिले के सभी विकासखंडों में शिक्षकों को इसी प्रकार आधुनिक एआई टूल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम को माइक्रोसॉफ्ट और डी-पेडागॉजिक्स (Depedagogics) सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं के साझा प्रयासों से डिजाइन किया गया है, जिससे शिक्षा के स्तर को डिजिटल माध्यम से नई दिशा दी जा सके। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation उमंग दिवस: मप्र के 9,339 सरकारी स्कूलों में 22 लाख छात्र सीखेंगे जीवन कौशल, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के गुर बैरागढ़ एलिवेटेड ब्रिज के ठेकेदार पर 20 लाख का जुर्माना, मंत्री राकेश सिंह बोले- 3 दिन में सुधारें व्यवस्थाएं