तरनतारन:

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव मलियां कलां में गुरुवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर में अकेली मौजूद 38 वर्षीय महिला कुलदीप कौर की दो नकाबपोश बदमाशों ने करंट लगाकर बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाश घर से 70,000 रुपये नकद और सोने के जेवर लूटकर बाइक पर फरार हो गए।

28 मिनट में वारदात को दिया अंजाम

घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। उनके पति लखविंदर सिंह (पूर्व सैनिक) जंडियाला गुरु में अपनी प्राइवेट नौकरी पर गए हुए थे और बेटा अनमोलदीप सिंह स्कूल गया था। सुबह करीब 10:52 बजे दो नकाबपोश बदमाश बाइक से घर पहुंचे और अंदर दाखिल हुए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी 11:20 बजे बाहर निकलकर फरार हो गए।

12 घंटे तक हादसे का शक, बाद में खुला राज

सुबह करीब 11:45 बजे जब घर में काम करने वाली मेड पहुंची, तो उसने कुलदीप कौर को बेसुध हालत में देखा। शुरुआत में करीब 12 घंटे तक परिवार इसे करंट लगने से हुआ सामान्य हादसा समझता रहा। हालांकि, बाद में लूट और हत्या की बात सामने आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अब इलाके के फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!