रायसेन (मध्य प्रदेश): मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में प्रशासनिक सक्रियता लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को रायसेन कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने देवरी स्थित शासकीय स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक (SP) आशुतोष गुप्ता और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खत्री भी मौजूद रहे। व्यवस्थाओं का लिया जायजा, प्रसूता से जाना हाल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं के स्टॉक और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने वार्डों का भ्रमण करते हुए प्रसूति वार्ड में भर्ती मरीज कविता कुशवाह से सीधी बातचीत की और अस्पताल द्वारा दिए जा रहे इलाज, दवाइयों और सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। सफाई और बेहतर इलाज के सख्त निर्देश कलेक्टर विश्वकर्मा ने उपस्थित स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन और आपातकालीन सेवाओं को हमेशा तैयार रखने के निर्देश दिए। खास बात – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत हुआ निरीक्षण। कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ संयुक्त रूप से रहे मौजूद। प्रसूति वार्ड में मरीजों से सीधे संवाद कर लिया गया फीडबैक। साफ-सफाई और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के दिए गए निर्देश। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation यात्री बसों पर आरटीओ का बड़ा एक्शन, 2 बसें जब्त और 75,000 का जुर्माना; क्या महज दिखावा है यह जांच? भोपाल के खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज की कैंटीनों में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड मिली, नोटिस जारी