विदिशा। जिले में मिलावटखोरी पर रोक लगाने और लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विदिशा के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और मिठाई दुकानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। 2 दिन तक चली ताबड़तोड़ जांच 15 सितंबर: अधिकारियों की टीम ने डोमिनोज़ पिज्जा, अव्यक्त रेस्टोरेंट और रजवाड़ी स्वीट्स का औचक निरीक्षण किया। टीम ने अव्यक्त रेस्टोरेंट से पनीर और आटा तथा रजवाड़ी स्वीट्स से रसगुल्ला का सैंपल लिया। 16 सितंबर: जांच टीम ने ढाबा आशियाना, कल्लू का ढाबा, होटल सयाजी और हवेली रेस्टोरेंट का रुख किया। निरीक्षण के दौरान ढाबा आशियाना से चिकन करी और मटन करी के नमूने जांच के लिए जब्त किए गए। रिपोर्ट आने पर होगी कानूनी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, सभी जब्त सैंपलों को राज्य स्तरीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यदि लैब रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी प्रतिष्ठान संचालकों को रसोई में साफ-सफाई रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में भी यह औचक निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation रायसेन में पहली बार 17 सितंबर को लगेगा “आधार जन समाधान शिविर”, UIDAI की विशेष टीम करेगी समस्याओं का तुरंत निराकरण 70वीं शालेय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, सीएम डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली किया शुभारंभ