रायसेन। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत अमोदा स्थित शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता, वितरण व्यवस्था, स्टॉक और संबंधित रिकॉर्ड्स की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वयं खाद्यान्न की गुणवत्ता परखी और निर्देश दिए कि हर पात्र हितग्राही को निर्धारित मात्रा में मानक स्तर का खाद्यान्न ही वितरित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ई-पॉस (e-PoS) मशीन के जरिए राशन वितरण की प्रक्रिया, स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर सहित अन्य शासकीय अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। हितग्राहियों से सीधा संवाद दुकान पर मौजूद हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने उनसे राशन मिलने की समय-सीमा, अनाज की गुणवत्ता और दुकान संचालक के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों और विक्रेताओं को कड़े निर्देश कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित जिला खाद्य अधिकारी श्री राजू कातुलकर, संबंधित विभागीय अमले और राशन विक्रेता को स्पष्ट निर्देश दिए कि: राशन का वितरण पूरी तरह नियमित, पारदर्शी और नियमानुसार होना चाहिए। दुकान पर स्टॉक, पात्रता सूची और आवश्यक सूचनाएं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रहें। स्टॉक रजिस्टर और वितरण रिकॉर्ड को प्रतिदिन अद्यतन (अपडेट) रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation इंदौर में त्योहारों और जुलूसों में ग्लिटर, कन्फेट्टी और माईलर पर लगा कड़ा प्रतिबंध, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई रायसेन में ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न: स्कूली बच्चों ने चित्रों और भाषण के जरिए पेश किया विकसित भारत का विज़न