इंदौर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सिस्टम और सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि आज का सिस्टम सवाल पूछने वाले जागरूक छात्रों को नहीं चाहता, बल्कि वह केवल आंख मूंदकर समर्थन करने वाले अंधभक्त तैयार करना चाहता है। “स्टूडेंट सवाल पूछता है और अंधभक्त डरपोक होता है” मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम अंधभक्त चाहता है, क्योंकि अंधभक्त पूरी तरह से एंटी-स्टूडेंट होता है। जहां एक छात्र निडर होता है, सवाल पूछता है और उसके अंदर जानने की जिज्ञासा होती है, वहीं अंधभक्त डरपोक होता है और अपनी ही बनाई एक काल्पनिक दुनिया में जीता है। सिस्टम कभी नहीं चाहता कि छात्र उससे सवाल पूछें, इसलिए वह अंधभक्तों को प्रमोट करता है और उन्हें तैयार करता है। उन्होंने आगे कहा कि हम छात्रों का हिंदुस्तान चाहते हैं, अंधभक्तों का हिंदुस्तान नहीं। युवाओं ने उठाई अपनी आवाज इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा शामिल हुए। छात्रों ने पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी और सरकारी सिस्टम में पारदर्शिता की कमी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं को डरने की जरूरत नहीं है और छात्रों के अधिकारों व रोजगार के इस संघर्ष में वह पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation इंदौर में राहुल गांधी का बड़ा दांव: ‘छात्रों की गूंज’ में युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, बिना रजिस्ट्रेशन ‘नो एंट्री’ इंदौर में त्योहारों और जुलूसों में ग्लिटर, कन्फेट्टी और माईलर पर लगा कड़ा प्रतिबंध, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई