रायसेन। जिले के नागरिकों के लिए आधार कार्ड से जुड़ी तमाम दिक्कतों को दूर करने का यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण अवसर है। रायसेन में पहली बार 17 सितंबर 2026 को विशेष “आधार जन समाधान शिविर” का आयोजन होने जा रहा है। अगर आपका आधार कार्ड लंबे समय से अटका हुआ है, अपडेट नहीं हो रहा है या कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो इस शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। शिविर में विशेष रूप से UIDAI भोपाल की तकनीकी टीम मौजूद रहेगी। अधिकारी नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनेंगे और नियमों के अनुसार मौके पर ही जांच कर समाधान और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे। शिविर से जुड़ी जरूरी जानकारी: तारीख: 17 सितंबर 2026 समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्थान: आधार सेवा केंद्र, रायसेन किन समस्याओं का होगा निराकरण? महीनों से लंबित या अटके हुए आधार के मामले। बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक (नाम, पता, जन्मतिथि) से जुड़ी तकनीकी और प्रक्रियात्मक दिक्कतें। दस्तावेज संबंधी जटिल समस्याएं। नागरिक ध्यान रखें यह जरूरी बात: शिविर में आने वाले सभी नागरिक अपने आधार से जुड़े मूल दस्तावेज (Original Documents) और पहचान पत्र साथ लेकर जरूर पहुंचें, जिससे मामले की जांच और प्रक्रिया बिना किसी देरी के पूरी हो सके। प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation कलेक्टर के निर्देश पर 8 डेयरियों पर छापा, दूध-घी और पनीर के सैंपल भोपाल भेजे गए डोमिनोज़, अव्यक्त और ढाबों पर छापा; पनीर, रसगुल्ला और नॉनवेज के सैंपल जांच के लिए भेजे