विदिशा जिले के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खोलने के उद्देश्य से 18 सितंबर को कुरवाई में ‘युवा संगम’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम कुरवाई जनपद पंचायत के आजीविका भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस एक ही मंच पर युवाओं को रोजगार, अप्रेन्टिसशिप और सरकारी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी एक साथ मिल सकेगी। नामी निजी कंपनियां लेंगी इंटरव्यू मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियां और संस्थान शामिल हो रहे हैं। इनमें एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी, ट्राइडेंट, वर्धमान फैब्रिक्स, 108 कॉल सेंटर भोपाल, पुखराज भोपाल, मैग्नम ग्रुप, परी होम हेल्थ केयर और गणेशा होम हेल्थ केयर इंदौर सहित कई अन्य संस्थान शामिल हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि सीधे युवाओं का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लेकर पात्र उम्मीदवारों का चयन करेंगे। स्वरोजगार और लोन की मिलेगी पूरी जानकारी नौकरी के साथ-साथ खुद का काम शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए भी यह मेला बेहद खास रहेगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और अन्य सरकारी विभागों द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं, उनकी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और बैंक ऋण (लोन) की पूरी जानकारी और मार्गदर्शन अधिकारियों द्वारा दिया जाएगा। कौन ले सकेगा भाग? (पात्रता और जरूरी दस्तावेज) शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास या उससे अधिक। आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष। जरूरी दस्तावेज: इच्छुक युवा अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकसूचियां (मार्कशीट), बायोडाटा/रिज्यूमे और पहचान पत्र साथ लेकर समय पर पहुंचें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation जिले के अटारीखेजड़ा सहित कई गांवों में कृषि दल ने किया सोयाबीन व उड़द की फसलों का निरीक्षण, किसानों को दिए जरूरी सुझाव लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई: समय पर काम न करने वाले 8 अधिकारियों पर कलेक्टर ने लगाया जुर्माना