​भोपाल:

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस विभाग में आरक्षक (जीडी) के 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडल ने आरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के लिए विस्तृत रूलबुक जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। लिखित परीक्षा 19 नवंबर से प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

​पदों का विवरण

  • ​कुल पद: 7500
  • ​जनरल ड्यूटी (सशस्त्र बल को छोड़कर): 6800 पद
  • ​विशेष सशस्त्र बल (SAF): 700 पद

​शैक्षणिक योग्यता

  • ​अनारक्षित (General), एससी (SC) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • ​एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है।

​आयु सीमा

  • ​अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तय की गई है।
  • ​महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है।

​आवेदन शुल्क

  • ​अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
  • ​आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 350 रुपये रखा गया है।

​चयन प्रक्रिया और परीक्षा का समय

  • ​लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
  • ​परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी— पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी।
  • ​लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों में से कुल पदों के मुकाबले 7 गुना अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

​वेतनमान

अंतिम रूप से चयनित होने वाले आरक्षकों को 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!