पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में नेता अर्जुन सिंह के कार्यालय का बताया जा रहा वीडियो; विपक्ष ने लगाया राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप।

कोलकाता:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी नेता अर्जुन सिंह के कार्यालय के बाहर कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) की जगह पार्टी का झंडा फहराते हुए देखा जा सकता है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर कड़ा हमला बोला है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि यह तिरंगे का खुला अपमान है और यह पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि “क्या भाजपा, देश से बढ़कर है?” और इस मामले में केवल माफ़ी नहीं बल्कि कड़ी सज़ा की मांग की है।

वहीं, स्थानीय स्तर पर इसे कार्यक्रम के आयोजकों और कार्यकर्ताओं की गंभीर लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है।

error: Content is protected !!