नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले माहौल काफी गरमा गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस सीधे फ्लाइट के अंदर तक पहुंच गई। फ्लाइट के अंदर से शेयर की तस्वीरें अभिजीत दिपके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षाकर्मी विमान के भीतर उनके पास खड़े नजर आ रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा: “सबूत आपके सामने है। जब सरकार डरती है, तो वह फ्लाइट के अंदर घुसकर अरेस्ट करने तक उतर आती है! लेकिन हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। अपने हक और न्याय के लिए 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर जरूर पहुंचें।” प्रशासन की सख्त तैयारी बताया जा रहा है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बिना आधिकारिक अनुमति के भीड़ जुटने से रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही कड़े इंतजाम कर रखे हैं। इसी रणनीति के तहत प्रदर्शन से जुड़े प्रमुख चेहरों को दिल्ली पहुंचने से पहले ही रोकने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अभिजीत की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां उनके समर्थक इसे प्रशासन की तानाशाही बता रहे हैं, वहीं सुरक्षा एजेंसियां शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसे एहतियाती कदम बता रही हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation सड़कों पर छात्र, पहरे में रेलवे: जन-आंदोलन के दबाव में चुनाव आयोग की साख पर सवाल भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में बड़ी लापरवाही: खाने में मिली छिपकली, 13 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती