​रायसेन।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) द्वारा जिले में चलाए जा रहे “सेवा मेरा योगदान एवं सेवा संकल्प अभियान” के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत वनगंवा सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानपुर और ग्राम नयापुरा में नशामुक्ति, स्वच्छता एवं हरियाली का संदेश दिया गया।

​मानपुर में दिलाई गई शपथ

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति, स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्प दिलाया गया। ग्रामीणों ने समाज को नशामुक्त बनाने और अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।

​नयापुरा में जागरूकता चौपाल और पौधरोपण

इसके उपरांत ग्राम नयापुरा में विशेष बैठक और जागरूकता चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत गांव को साफ-सुथरा रखने पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया और पौधों की देखरेख का जिम्मा लिया गया।

​इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था रायसेन, राधाकृष्ण जन कल्याण समिति बरूखार के अध्यक्ष एवं सदस्य, नवांकुर सखी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!