जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में गुरुवार (19 फरवरी 2026) की रात दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। सिहोरा के वार्ड क्रमांक 5 स्थित आजाद चौक पर एक दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच मंदिर में आरती और मस्जिद में रमजान की नमाज एक ही समय पर चल रही थी। विवाद की शुरुआत तब हुई जब लाउडस्पीकर और भजन की आवाज को लेकर आपत्ति जताई गई और कथित तौर पर एक युवक ने दुर्गा मंदिर की सुरक्षा ग्रिल (जाली) में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना के बाद वहां मौजूद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया। पथराव और आंसू गैस का इस्तेमाल देखते ही देखते दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और लाठी-डंडों के साथ पथराव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान सड़क पर खड़े कुछ वाहनों और आसपास की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। लगभग 10 मिनट तक चले इस उपद्रव को शांत करने के लिए सिहोरा, खितौला और गोसलपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को 8 से 10 आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हालात नियंत्रण में, गिरफ्तारियां जारी घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी संपत उपाध्याय और कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी धार्मिक स्थल को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। इस हिंसक झड़प में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 15 से 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस की लगातार गश्त जारी है और प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading... Post navigation मध्य प्रदेश विधानसभा में भारी बवाल: ‘अपनी औकात में रहिए…’ कहने पर भिड़े विजयवर्गीय और सिंघार, सीएम ने मांगी माफ़ी मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा ‘लापता लेडीज’ का मुद्दा: सरकार का चौंकाने वाला कबूलनामा, हर दिन गायब हो रही हैं 130 बेटियां