भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में महिला सुरक्षा को लेकर एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में सरकार ने लिखित में यह स्वीकार किया है कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के लापता होने की दर बेहद चिंताजनक है। सदन में पेश किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में औसतन हर दिन 130 लड़कियां और महिलाएं लापता हो रही हैं। यह आंकड़ा पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation जबलपुर के सिहोरा में आरती और नमाज के दौरान विवाद, मंदिर की ग्रिल टूटने पर पथराव; भारी पुलिस बल तैनात सीएम डॉ. मोहन यादव की महू को करोड़ों की सौगात, कहा- ‘स्पेस टेक’ और ‘IT’ में भी MP के युवाओं को मिलेगा रोजगार