भोपाल/रायसेन: भोपाल-रायसेन मार्ग पर खरबई स्थित धान मिल के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अचानक पुल से नीचे पत्थरों पर गिर गया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक आसपास के ही किसी गांव का किसान बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह पुल की मुंडेर पर बैठा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नीचे पत्थरों पर जा गिरा, जिससे सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की सही शिनाख्त करने और मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation एमपी स्कूल शिक्षा विभाग में 938 परिवारों को संबल: 21 अक्टूबर को सीएम डॉ. मोहन यादव रवींद्र भवन में सौंपेंगे अनुकंपा नियुक्ति आदेश