जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी महिला को होटल से 2.5 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ग्वारीघाट निवासी रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह (उम्र 34 वर्ष) ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया और एक डांस कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात उमरिया (बिरसिंहपुर पाली) की रहने वाली पूजा रैदास (उम्र 28 वर्ष) से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और महिला पारिवारिक तंगी का हवाला देकर आर्थिक मदद लेने लगी। पत्नी को तलाक देने का दबाव और धमकी कारोबारी का आरोप है कि महिला उस पर अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी। जब कारोबारी ने ऐसा करने से मना किया, तो महिला ने तेवर बदलते हुए उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दी। मामले को रफा-दफा करने के एवज में महिला ने शुरुआत में 20 लाख रुपये की मांग की। बाद में बातचीत के दौरान सौदा 7 लाख रुपये में तय हुआ। पुलिस का जाल और गिरफ्तारी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई। योजना के तहत कारोबारी ने महिला को पहली किस्त के रूप में 2.5 लाख रुपये देने के बहाने गोपालबाग स्थित ‘कदम ट्री’ होटल बुलाया। जैसे ही महिला बैग में कैश लेकर बाहर निकली, पहले से सिविल ड्रेस में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से पूरे 2.5 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस रैकेट में अन्य लोग भी शामिल हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...