भोपाल: मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजा भोज विमानतल (भोपाल) से प्रदेश में 4 नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ कर उड़ानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 4 नई हवाई सेवाएं शुरू:

 भोपाल – रीवा

 भोपाल – पटना

 रीवा – कोलकाता

 जबलपुर – कोलकाता

 5 नए एयरपोर्ट्स की मंजूरी: प्रदेश में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 5 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, जिनमें सबसे पहले सिंगरौली में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होगा।

 कनेक्टिविटी में तेजी: पिछले 2 वर्षों में राज्य में 10 से अधिक नए हवाई रूट शुरू किए जा चुके हैं।

 विकास और पर्यटन को बढ़ावा: सीधी उड़ानों से उद्योगपतियों, व्यापारियों और पर्यटकों के समय और धन दोनों की बचत होगी, जिससे राज्य के पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

error: Content is protected !!