वाशिंगटन । तेहरान: दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को ईरान के हैकर्स ने एक बड़ा झटका दिया है। साइबर सुरक्षा के मामले में खुद को सबसे सुरक्षित मानने वाले अमेरिका के खुफिया विभाग (FBI) के सबसे बड़े अधिकारी का ही अकाउंट हैक हो गया है। इस घटना ने दिखा दिया है कि साइबर युद्ध में ईरान के हैकर अमेरिका से 10 कदम आगे चलने की रणनीति अपना रहे हैं। क्या है पूरा मामला? ईरान से जुड़े एक खतरनाक हैकर ग्रुप ‘हंडाला हैक टीम’ (Handala Hack Team) ने सीधे FBI के डायरेक्टर काश पटेल (Kash Patel) का पर्सनल जीमेल अकाउंट हैक कर लिया है। हैकर्स ने उनके अकाउंट में सेंध लगाकर साल 2010 से 2019 तक के करीब 300 से ज्यादा ईमेल, पुरानी तस्वीरें और उनका पुराना रिज्यूमे इंटरनेट पर लीक कर दिया है। FBI की कार्रवाई का लिया बदला इस हैक के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है। हैकर्स ने यह कदम अचानक नहीं उठाया है। दरअसल, 19 मार्च को FBI ने इसी ईरानी हैकर ग्रुप से जुड़ी 4 वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया था। अपनी वेबसाइट्स बंद होने का बदला लेने के लिए हैकर्स ने सीधे FBI के बॉस को ही अपना निशाना बना लिया। अमेरिका की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल भले ही अमेरिकी न्याय विभाग और FBI ने सफाई दी है कि हैक किया गया डेटा बहुत पुराना और निजी है, और इसमें देश की सुरक्षा से जुड़ा कोई खुफिया डेटा शामिल नहीं है। लेकिन, दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी के चीफ का पर्सनल अकाउंट हैक हो जाना अमेरिका के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी की बात है। यह हैक साबित करता है कि ईरानी हैकर्स की पहुंच अब अमेरिका के सबसे बड़े अधिकारियों की निजी जिंदगी तक हो गई है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation अमेरिका को ईरान का ‘जैसे को तैसा’ जवाब: शांति वार्ता फेल, खाड़ी देशों में फिर शुरू हुए हमले, क्या दुनिया में मचेगी तबाही? अमेरिका में ऐतिहासिक घमासान: ट्रम्प के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता, ईरान से युद्ध और महंगाई से भारी आक्रोश