दिल्ली:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल का एक और गंभीर मामला सामने आया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का एक फेक (डीपफेक) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक बवाल मच गया है।

इस मामले पर सख्ती दिखाते हुए लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने कड़ा एक्शन लिया है।

समिति ने कांग्रेस मीडिया सेल की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत समेत कुल 8 लोगों को नोटिस जारी कर दिया है। इन सभी से तीन दिनों के भीतर इस फर्जी वीडियो के संबंध में जवाब मांगा गया है। यह घटना दर्शाती है कि राजनीति में AI से बनी फेक सूचनाएं कितनी तेजी से चिंता का विषय बन रही हैं।

error: Content is protected !!