रायसेन

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि विद्यालय के भवन का औपचारिक उद्घाटन किया।

​उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री ने पूरे स्कूल का दौरा किया। उन्होंने कक्षाओं में बैठकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और साइंस लैब में जाकर शैक्षणिक सुविधाओं का मुआयना किया। इसके साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित शिक्षकों से पढ़ाई के स्तर और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि:

  • डॉ. प्रभुराम चौधरी (विधायक, सांची)
  • श्री सुरेन्द्र पटवा (विधायक, भोजपुर)
  • श्री यशवंत मीणा (अध्यक्ष, जिला पंचायत)
  • श्री रामपाल सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री)
  • श्री राकेश शर्मा ( ज़िला अध्यक्ष), और क्षेत्र के अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में मददगार बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!