रायसेन (मध्य प्रदेश):

जिले के सिलवानी और साईंखेड़ा क्षेत्र में कुछ दिन पहले अंतिम संस्कार से लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित अमन राय पर रास्ते में घात लगाकर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले की पूरी साजिश इलाके में सक्रिय गौरव तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। घटना पास की एक गौशाला में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावर युवक को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात के समय पीड़ित का भाई आशीष मौके पर पहुंच गया और उसने बीच-बचाव कर अमन की जान बचाई।

​वारदात के बाद मुख्य आरोपी गौरव तिवारी की बंदूक के साथ दबंगई दिखाते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी का इलाके में काफी खौफ है। मामले में पुलिस ने पहले दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन अब CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस नए साक्ष्यों के आधार पर आगे की तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!