रीवा। 23/08/2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे और भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित इलाकों का सघन दौरा किया। सीएम ने रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में अतिवृष्टि से बने हालातों और चल रहे राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संकट की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार तक तुरंत मदद पहुंचे और राहत शिविरों में भोजन, स्वच्छ पेयजल व मेडिकल सुविधाएं पूरी तरह सुनिश्चित की जाएं। दौरे के दौरान दिए मुख्य निर्देश: चिकित्सा एवं स्वच्छता: प्रभावित गांवों और शहरी वार्डों में विशेष मेडिकल कैंप लगाए जाएं, पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन हो और व्यापक साफ-सफाई अभियान चले। बिजली व्यवस्था: बाधित विद्युत आपूर्ति को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए गए। फसल क्षति का सर्वे: फसलों के नुकसान का त्वरित सर्वे कर किसानों को बीज और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पशुधन सुरक्षा: वेटनरी टीमों को तुरंत मैदान में उतारने, गौशालाओं में चारे की व्यवस्था करने और महामारी रोकने के लिए मृत पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शासन पूरी संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित के साथ खड़ा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation भोपाल के कल्पना नगर में 900 मकानों की लीज और नामांतरण अटका: 2014 से परेशान रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी रायसेन: अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, गौरव तिवारी पर आरोप,CCTV फुटेज आने के बाद पुलिस जांच में जुटी