भोपाल। राजधानी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा (अतिवृष्टि) को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 12 अगस्त 2026 को जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है।

 किन कक्षाओं के लिए छुट्टी: नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए।

 किन बोर्ड्स पर लागू: यह आदेश भोपाल जिले के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त (MPBSE, CBSE, ICSE एवं अन्य) विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा।

 ऑनलाइन कक्षाएं: विद्यालय आवश्यकता और अपनी समय-सारिणी (Timetable) के अनुसार ऑनलाइन या वर्चुअल कक्षाएं आयोजित कर सकेंगे।

 शिक्षकों एवं स्टाफ के लिए नियम: समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिवृष्टि, बाढ़, मार्ग अवरुद्ध होने या नदी-नालों में उफान के कारण जिन विद्यालयों तक पहुँचना जोखिमपूर्ण है, वहाँ के शिक्षकों और कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों का सत्यापन कर पृथक से निराकरण किया जाएगा।

यह आदेश कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी (अभिनव आर्य) द्वारा जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

error: Content is protected !!