मध्य प्रदेश: 08/02/2026 एक कार्यक्रम के दौरान मंच से हमारे देश के संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ ऐसी बात कही है जो किसी भी व्यक्ति के जीवन और रिश्तों को सफल बनाने के लिए एक प्रेरणादायक मंत्र साबित हो सकती है । उन्होंने कहा कि आज के समय में मैं कहीं भी जाता हूँ तो देखता हूँ लोग केवल अपने डब्बे (मोबाइल)में ही लगे रहते हैं चाहे वो मंच पर बैठे हो या रेलवे स्टैशन ,फ्लाइट,घर कहीं भी एकसाथ बैठकर भी एक दूसरे से बात नहीं करते केवल अपने मोबाइल पर लगे रहते हैं , यहाँ तक कि पति पत्नी भी एक दूसरे के साथ बात नहीं करते दोनों केवल अपने डब्बे (मोबाइल) पर लगे रहते है भोजन के समय में दिन में एक घंटा जब परिवार के साथ बैठे हो दोस्तों के साथ बैठे हो तो डब्बे को बंद करके रखो क्यों कि जीवन की सबसे बड़ी पूंजी आपकी अपनी जिंदगी में आपके रिश्ते होंगे रिश्ते केवल मोबाइल,कंप्यूटर के आधार पर नहीं बन सकते रिश्ते बनाने के लिए आपको निवेश करना पड़ता है रिश्ते बनाने के लिए आपको समय गुजारना पड़ता है। दोस्तों ये कथन काफ़ी गहरे हैं, आज के समय में अगर आप इन बातों को अपने जीवन में उतारें तो जीवन और रिश्ते दोनों बेहतर होंगे Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation BREAKING NEWS: क्या अमेरिका ने माना – POK है भारत का अभिन्न हिस्सा ?🇮🇳 मध्य प्रदेश बजट 2026-27: ‘रोलिंग बजट’ के साथ नया इतिहास रचने की तैयारी, जानिए इस बार क्या होगा खास? युवाओं के लिए क्या खास?