नई दिल्ली/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच उन पर सीधा राजनीतिक हमला बोला है। पार्टी ने सीमा सुरक्षा, नशीले पदार्थों की तस्करी और कानून-व्यवस्था को लेकर अमित शाह से 4 प्रमुख सवालों के जवाब मांगे हैं: सीमा पर तस्करी: भारत-पाकिस्तान सीमा पर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने में केंद्र सरकार नाकाम क्यों रही है? गुजरात में ड्रग्स: गुजरात के रास्ते देश में आ रहे हजारों किलोग्राम नशीले पदार्थों के खिलाफ भाजपा और केंद्र सरकार ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं? 2007 से 2017 तक चुप्पी: 2007 से 2017 के दौरान पंजाब में फैले ‘चिट्टे’ (ड्रग्स) और गैंगस्टरवाद पर केंद्र और भाजपा नेतृत्व चुप क्यों रहा? हरियाणा में कानून-व्यवस्था: भाजपा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था क्यों चरमराई हुई है और हरियाणा गैंगस्टर्स की नर्सरी क्यों बनता जा रहा है? आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंजाब पर उंगली उठाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय को सीमा सुरक्षा और अपने शासन वाले राज्यों की स्थिति पर जवाब देना चाहिए। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation अति-चाटुकारिता की बलि चढ़ती साख, क्या भाजपा का अपना ही तंत्र बिगाड़ रहा है मोदी की छवि?