नई दिल्ली: NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक विवाद को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोशल मीडिया संगठन CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के बैनर तले सैकड़ों युवा और छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। आंदोलनकारियों का साफ कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, वे यहां से टस से मस नहीं होंगे। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े आंदोलनकारी CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के नेतृत्व में चल रहे इस प्रदर्शन में युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में हुई गड़बड़ी ने लाखों छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। फाउंडर का बयान: “यह देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। जब तक हमारी यह मांग पूरी नहीं होती, हम जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे।“ पुलिस की भारी तैनाती, ‘असामाजिक तत्वों’ पर पैनी नजर शनिवार को शुरू हुए इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने केवल शाम 5 बजे तक की ही अनुमति दी थी। इसके बावजूद छात्र रातभर जंतर-मंतर पर डटे रहे और रविवार को भी आंदोलन जारी रखा। बिना अनुमति के चल रहे इस धरने को देखते हुए दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व और उपद्रवी माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसी अंदेशे के चलते सुरक्षा बल बेहद सतर्क हैं। चप्पे-चप्पे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और ड्रोन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। मीडिया और बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्ती तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है। किसी भी तरह की अफवाह या कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस बाहरी लोगों और कुछ मीडिया कर्मियों की आवाजाही को भी नियंत्रित कर रही है, ताकि स्थिति पर काबू रखा जा सके। फिलहाल, जंतर-मंतर पर टकराव की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर मुमकिन कदम उठा रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation विशेष रिपोर्ट: 🕉️ भारत की वह ‘सनातनी धरोहर’ जिसने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया