रीवा। 23/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे और भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित इलाकों का सघन दौरा किया। सीएम ने रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में अतिवृष्टि से बने हालातों और चल रहे राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

​मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संकट की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार तक तुरंत मदद पहुंचे और राहत शिविरों में भोजन, स्वच्छ पेयजल व मेडिकल सुविधाएं पूरी तरह सुनिश्चित की जाएं।

दौरे के दौरान दिए मुख्य निर्देश:

  • चिकित्सा एवं स्वच्छता: प्रभावित गांवों और शहरी वार्डों में विशेष मेडिकल कैंप लगाए जाएं, पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन हो और व्यापक साफ-सफाई अभियान चले।
  • बिजली व्यवस्था: बाधित विद्युत आपूर्ति को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए गए।
  • फसल क्षति का सर्वे: फसलों के नुकसान का त्वरित सर्वे कर किसानों को बीज और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
  • पशुधन सुरक्षा: वेटनरी टीमों को तुरंत मैदान में उतारने, गौशालाओं में चारे की व्यवस्था करने और महामारी रोकने के लिए मृत पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

​मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शासन पूरी संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!