नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार निशाना साधा है। पीएम मोदी द्वारा जनता से की गई अपीलों (जैसे सोना न खरीदना, विदेश न जाना, पेट्रोल कम इस्तेमाल करना) को राहुल गांधी ने सरकार की सबसे बड़ी नाकामी बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पिछले 12 सालों में देश को ऐसे मुकाम पर ला दिया गया है कि अब जनता को बताना पड़ रहा है कि वो क्या खरीदे और क्या न खरीदे, कहां जाए और कहां न जाए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जवाबदेही (Accountability) से बचने के लिए हर बार जनता पर सारी जिम्मेदारी डाल देती है। पोस्ट के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री को “Compromised PM” बताते हुए सीधा वार किया और कहा कि अब देश चलाना उनके बस की बात नहीं रह गई है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation भोपाल BJP में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कृष्णा घाडगे को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब एमपी राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी BJP दिल्ली में सौंपा गया 15 नामों का पैनल