भोपाल।

मध्यप्रदेश में सरकारी खरीदी (उपार्जन) के दौरान अनाज और अन्य सामग्रियों की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए सरकार एक बड़ा डिजिटल कदम उठाने जा रही है। अब प्रदेश भर में अनाज की बोरियों पर ट्रैकिंग के लिए ‘क्विक रिस्पॉन्स’ (QR) टैग लगाए जाएंगे।

इस व्यवस्था को लागू करने के लिए मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPSCSC), भोपाल ने सप्लायर्स से ई-टेंडर आमंत्रित किए हैं। इस टेंडर के जरिए ऐसे सप्लायर्स की नियुक्ति की जाएगी जो बोरियों पर सिले जा सकने वाले (Stitch-able) QR टैग की सप्लाई कर सकें। इस नई तकनीक से अनाज के परिवहन में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकना आसान होगा।

टेंडर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

• टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख: 17 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

• ई-टेंडर वेबसाइट: ऑनलाइन आवेदन https://mptenders.gov.in पर किए जा सकते हैं।

• विस्तृत जानकारी: टेंडर के दस्तावेज, नियम और शर्तों का पूरा विवरण https://mptenders.gov.in और https://www.mpscsc.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

• हेल्पलाइन नंबर: टेंडर प्रक्रिया या ऑनलाइन फॉर्म भरने में किसी भी तकनीकी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 0120-4001002 पर संपर्क किया जा सकता है।

पात्र और इच्छुक सप्लायर्स को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपनी ऑनलाइन निविदाएं जमा करने की सलाह दी गई है।

error: Content is protected !!