नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार निशाना साधा है। पीएम मोदी द्वारा जनता से की गई अपीलों (जैसे सोना न खरीदना, विदेश न जाना, पेट्रोल कम इस्तेमाल करना) को राहुल गांधी ने सरकार की सबसे बड़ी नाकामी बताया है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पिछले 12 सालों में देश को ऐसे मुकाम पर ला दिया गया है कि अब जनता को बताना पड़ रहा है कि वो क्या खरीदे और क्या न खरीदे, कहां जाए और कहां न जाए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जवाबदेही (Accountability) से बचने के लिए हर बार जनता पर सारी जिम्मेदारी डाल देती है। पोस्ट के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री को “Compromised PM” बताते हुए सीधा वार किया और कहा कि अब देश चलाना उनके बस की बात नहीं रह गई है।

error: Content is protected !!