भोपाल / मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश की राजनीति से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आधिकारिक राजपत्र (Gazette) के अनुसार, अब यह विभाग सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास रहेगा। इस बदलाव के बाद राज्य मंत्री लखन पटेल के पास अब केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी बची है। मुख्यमंत्री के पास रहेंगे ये अहम विभाग इस नए संशोधन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास विभागों की एक लंबी सूची हो गई है। अब वे निम्नलिखित विभागों का कार्यभार संभालेंगे: सामान्य प्रशासन (GAD) गृह विभाग जेल विभाग औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन जनसंपर्क विभाग नर्मदा घाटी विकास विमानन खनिज साधन लोक सेवा प्रबंधन प्रवासी भारतीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग (नया शामिल) आने वाले दिनों में और बदलाव के संकेत सूत्रों और राजनैतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार, मंत्रिमंडल में किया गया यह बदलाव सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में कुछ और बड़े फेरबदल और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शासन स्तर पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation अंधविश्वास का खूनी खेल: गड़े धन की चाह में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार विधानसभा में आज UCC बिल पेश करेंगे सीएम मोहन यादव, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी