ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने Noida International Airport के पास तेज बारिश के बाद जलभराव का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट टर्मिनल और पार्किंग एरिया को जोड़ने वाले रास्ते पर पानी जमा हुआ दिखाई दे रहा है।

सबसे पहले आपको बता दें कि मार्च 2026 में प्रधानमंत्री द्वारा Phase 1 का उद्घाटन किया गया था, और फेज 1 को लगभग ₹11,282 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।

वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जल निकासी व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बहस छिड़ गई है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि:

 बहुत कम समय में अत्यधिक बारिश होने के कारण टर्मिनल और पार्किंग एरिया के पास पानी इकट्ठा हो गया था।

 एयरपोर्ट की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और 30 मिनट के भीतर पूरे पानी की निकासी कर दी।

 जलभराव का असर उड़ानों (Flight Operations) या यात्रियों की आवाजाही पर नहीं पड़ा और एयरपोर्ट पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

 

You missed

error: Content is protected !!