भोपाल: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), भोपाल ने बड़ा और अहम आदेश जारी किया है। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के परिणामों के आधार पर चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश तुरंत जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश के 26 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देशित किया गया है कि वे प्राथमिक शिक्षक पद पर चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश संलग्न प्रारूप में आज ही जारी करें। इन 26 जिलों के DEO को जारी हुए निर्देश: यह आदेश आगर मालवा, अशोकनगर, भिंड, छतरपुर, दमोह, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, जबलपुर, कटनी, खंडवा, मैहर, मंदसौर, मऊगंज, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया एवं विदिशा के जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है। आज ही संचालनालय को भेजनी होगी रिपोर्ट: DPI संचालक द्वारा जारी इस आदेश को “तत्काल” श्रेणी में रखा गया है। सभी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी करने के बाद उसकी प्रति संचालनालय की आधिकारिक ईमेल आईडी ucrs.dpi@mp.gov.in पर अनिवार्य रूप से प्रेषित करें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation विदिशा के कन्या छात्रावास में छात्राओं ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश