भोपाल:

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। जिन किसानों को 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने का इंतज़ार था, उनका इंतज़ार अब और बढ़ गया है। राज्य शासन ने खरीदी की तारीखों को आगे बढ़ाते हुए नया आदेश जारी कर दिया है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 30 मार्च 2026 को जारी किए गए नए आदेश के अनुसार, अब प्रदेश को दो हिस्सों में बांटकर खरीदी की जाएगी।

यह है गेहूं खरीदी का नया शेड्यूल:

• 10 अप्रैल 2026 से यहां होगी खरीदी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में अब गेहूं की खरीदी 10 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी।

• 15 अप्रैल 2026 से यहां होगी खरीदी: इन चार संभागों को छोड़कर राज्य के बाकी सभी संभागों (जिलों) में गेहूं खरीदी का काम 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

यह नया आदेश विभाग के उप सचिव बी. के. चंदेल की ओर से जारी किया गया है। इसकी कॉपी एम.पी. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन, वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक और प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को भेज दी गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस नए शेड्यूल के अनुसार ही गेहूं खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

error: Content is protected !!