कृषि महोत्सव में सांची विधायक प्रभुराम चौधरी ने रखी बायपास रिंग रोड की बड़ी मांग रायसेन । मध्य प्रदेश: रायसेन में चल रहे भव्य ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ में अब किसानों के साथ-साथ शहर के विकास का मुद्दा भी जोर पकड़ने लगा है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम से जूझ रहे रायसेन वासियों के लिए एक बड़ी खबर है। सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शहर में बायपास (रिंग रोड) की सख्त जरूरत के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है। लेकिन इस बड़े प्रोजेक्ट की असली और निर्णायक मांग कल, यानी 13 अप्रैल को उठाई जाएगी। कल आ रहे हैं नितिन गडकरी, जगी बड़ी उम्मीद दरअसल, कल इस कृषि महोत्सव में देश के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आ रहे हैं। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी अब सीधे उनके सामने मंच से रायसेन बायपास और रिंग रोड की प्रमुख मांग रखेंगे। चूंकि नेशनल हाईवे और बड़े सड़क प्रोजेक्ट्स को मंजूरी नितिन गडकरी के मंत्रालय से ही मिलती है, इसलिए कल का दिन रायसेन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। जाम से मिलेगी पक्की निजात शहर के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण रायसेन में रोज जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम जनता काफी परेशान रहती है। मुख्यमंत्री के सामने बात रखने के बाद, अब सभी की नजरें कल नितिन गडकरी के दौरे पर टिकी हैं। अगर कल मंच से इस बायपास प्रोजेक्ट को मंजूरी का इशारा मिल जाता है, तो रायसेन शहर की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी और भारी वाहन शहर के बाहर से ही निकल सकेंगे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation MP E-uparjan 2026-27 अगले 24 घंटे में सुलझेगी स्लॉट बुकिंग की समस्या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) निलंबित, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई