मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पाने का शानदार मौका है। प्रदेश की सभी सरकारी आईटीआई (ITI) में NCVT और SCVT कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे छात्र जो कक्षा 8वीं या 10वीं पास कर चुके हैं, वे कौशल विकास विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 20 जून 2026 संस्था और ट्रेड चुनने (चॉइस फिलिंग) की तारीख: 1 जून से 30 जून 2026 तक चयन प्रक्रिया और योग्यता सरकारी आईटीआई में एडमिशन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए छात्रों का कक्षा 8वीं या 10वीं पास होना अनिवार्य है। यह युवाओं के लिए कम समय में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर एक अच्छा करियर बनाने का बेहतरीन विकल्प है। शासकीय आईटीआई रायसेन में कुल 176 सीटों पर मौका रायसेन जिले के युवाओं के लिए स्थानीय सरकारी आईटीआई में 6 अलग-अलग ट्रेड में कुल 176 सीटों पर एडमिशन दिया जा रहा है। संस्था की सभी ट्रेडें NCVT (DGT) से मान्यता प्राप्त हैं। सीटों का विवरण इस प्रकार है: कोपा (COPA): 48 सीट वेल्डर: 40 सीट ड्राफ्ट्समैन सिविल: 24 सीट स्टेनोग्राफी (हिंदी): 24 सीट फिटर: 20 सीट विद्युतकार (Electrician): 20 सीट कैसे करें आवेदन और कहां मिलेगी जानकारी? एडमिशन से जुड़ी पूरी जानकारी, नियम और रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक कौशल विकास विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। अगर छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ा कोई भी सवाल या परेशानी है, तो वे विभाग द्वारा जारी किए गए मोबाइल नंबर 9575707308 पर भी संपर्क कर सकते हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने का शानदार मौका: शुरू होने वाले हैं एडमिशन, आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी