रायसेन। जिले के नवागत कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने प्रशासनिक कसावट और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गैरतगंज जनपद की ग्राम पंचायत गढ़ी स्थित एकीकृत शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रोहित सिसोनिया सीधे कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और पाठ्यपुस्तकों से सवाल पूछकर उनकी पढ़ाई के स्तर को परखा। सही जवाब मिलने पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए नियमित अध्ययन बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य और उपस्थित शिक्षकों से कक्षावार दर्ज छात्र संख्या, बच्चों की नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation 27% ओबीसी आरक्षण और 13% होल्ड पदों को लेकर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, रोहित पटेल बोले—न्याय मिलने तक जारी रहेगा संकल्प शिवराज बनाम मोहन: बुधनी की लाल माटी पर छिड़ा वर्चस्व का खुला दंगल