आदिवासियों पर कार्रवाई को शिवराज ने बताया था ‘जुल्म’

भोपाल। सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में आदिवासियों पर वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस कार्रवाई को ‘जुल्म की पराकाष्ठा’ बताए जाने और धरने पर बैठने के बाद, राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ किया है कि सरकार इस पूरे घटनाक्रम की जांच करवा रही है। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव (CS) को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासियों और आम जनता के हितों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। गौरतलब है कि कोसमी गांव के समीप जंगल में वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं अपनी ही पार्टी की सरकार के प्रशासनिक अमले के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया।

error: Content is protected !!