कर्नाटक: ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। जांच के दौरान यह सामने आया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह और जहरीले माने जाने वाले धतूरे के फल व बीज खाद्य सामग्री (Food Item) की कैटेगरी में बेचे जा रहे थे। जब विभाग की टीम ने गोदामों का निरीक्षण किया, तो वहां फूड लाइसेंस नंबर के साथ धतूरे के पैकेट बिक्री के लिए रखे मिले। कंपनियों की प्रतिक्रिया और कार्रवाई: मामले का खुलासा होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था: Amazon की ओर से इस नोटिस पर कोई जवाब नहीं दिया गया। Swiggy Instamart ने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। BigBasket ने बिक्री रोकने और लेबलिंग में बदलाव करने की बात कही। विभाग ने कंपनियों के इन जवाबों को असंतोषजनक माना और उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से तीनों प्लेटफॉर्म्स के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म्स से धतूरे की लिस्टिंग और विज्ञापन पूरी तरह हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश संबंधित सप्लायर्स और सेलर्स पर भी सख्ती से लागू होगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...