दिल्ली:

दिल्ली में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य और भारत की भूमिका पर एक मजबूत विजन पेश किया।

मंच से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत AI के विकास को रोकना नहीं चाहता, बल्कि इसे सही दिशा देना चाहता है।

उन्होंने कहा, “हमें AI को ओपन स्काई भी देना है, लेकिन साथ ही इसका कमांड भी अपने हाथ में रखना है।” इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे, जिन्होंने भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, विशेषकर UPI और भारत-फ्रांस की राफेल डील की जमकर सराहना की। यह समिट दर्शाता है कि भारत ग्लोबल टेक लीडरशिप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

error: Content is protected !!