भोपाल। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। अपर कलेक्टर (एडीएम) श्री सुमित पांडे ने स्पष्ट किया कि छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मेस की सुचारू व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्वच्छ पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाएं। यह निर्देश एडीएम श्री पांडे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) पत्रों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में एडीएम श्री प्रकाश नायक, एडीएम श्री महेंद्र सिंह कवचे सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। श्री पांडे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रीडेंसिफिकेशन और जनहितैषी योजनाओं पर जोर बैठक में शहर के सुनियोजित विकास और शासकीय परिसरों के बेहतर उपयोग को लेकर पुनर्घनत्वीकरण (रीडेंसिफिकेशन) कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। एडीएम ने संबंधित विभागों को इस कार्ययोजना के तहत तत्परता से प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में बड़ी लापरवाही: खाने में मिली छिपकली, 13 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती भोपाल में 4 से 7 दिसंबर तक होगा आलमी तब्लीगी इज्तिमा, संभागायुक्त ने अफसरों को दिए ‘मिनट-टू-मिनट’ एक्शन प्लान के निर्देश