भोपाल: मध्य प्रदेश को देश और दुनिया के नक्शे पर एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट के सातवें संस्करण की शानदार शुरुआत हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश-विदेश से आए प्रमुख निवेशकों और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के दिग्गजों से आमने-सामने बातचीत की और राज्य में निवेश के नए अवसरों पर विमर्श किया। पर्यटन क्षेत्र में खुलेंगे निवेश और रोजगार के नए रास्ते कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों को राज्य सरकार की पर्यटन हितैषी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में होटल, हेरिटेज रिसॉर्ट्स, वेलनेस सेंटर और एडवेंचर टूरिज्म जैसे सेक्टर्स में निवेश करने वाले कारोबारियों को हरसंभव प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा। सरकार की इस पहल का सीधा मकसद राज्य की सांस्कृतिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों और वन्यजीव अभयारण्यों की वैश्विक ब्रांडिंग करना तथा स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करना है। पर्यटन से अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की तैयारी ट्रेवल मार्ट के मंच पर उद्योगपतियों, टूर ऑपरेटर्स और सरकारी अधिकारियों के बीच बिजनेस डील्स और साझेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चाएं हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत पर्यटकों को आकर्षित करने में सक्षम है, और निजी निवेश के साथ जुड़कर यह सेक्टर राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation FIR से सुप्रीम कोर्ट तक 3 साल में फैसला? जमीन पर उतरा तो देश में होगा बड़ा जनहित कार्य रतलाम कलेक्टर का बड़ा एक्शन: काम में लापरवाही पर 4 पटवारियों की सेवाएं समाप्त, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप