बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 1 मासूम बच्ची वैष्णवी मिश्रा की क्लास के भीतर ही अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जब स्कूल चल रहा था, तभी बाहर सड़क से गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का कहना है कि जुलूस में लगे डीजे पर बहुत तेज आवाज में संगीत बज रहा था। इसी दौरान कक्षा में बैठी वैष्णवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बच्ची अपनी बेंच पर बैठे-बैठे 3 बार बेसुध होकर नीचे गिर पड़ी। हालत बिगड़ते देख स्कूल के शिक्षक तुरंत उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वैष्णवी सुबह बिल्कुल स्वस्थ आई थी और सामान्य बच्चों की तरह पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि डीजे के तेज कानफोड़ू शोर और धमक के कारण ही बच्ची की तबीयत बिगड़ी, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं, पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि की बात कही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation ‘अमृतकाल’ में बदहाल गौमाता: यूपी के हमीरपुर की गौशाला में घुटनों तक कीचड़, न चारा मिला न पानी दम तोड़ चुके कई पशु: प्रशासन पर उठे सवाल