रायसेन: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत रायसेन जिले में प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली। शनिवार को गैरतगंज विकासखंड स्थित पीएमश्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देहगांव (ग्राम पंचायत देवनगर) में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण दल में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव विवेक कुमार पोरवाल, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता शामिल रहे। शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाओं का लिया जायजा दौरे के दौरान अधिकारियों ने सीधे कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम की प्रगति, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, खेलकूद व प्रायोगिक गतिविधियों और परिसर में मौजूद बुनियादी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में अध्ययन का बेहतर वातावरण तैयार किया जाए और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन निरीक्षण के बाद विधायक, प्रमुख सचिव, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन) का स्वाद चखा। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और तय मेन्यू के पालन की जांच की तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने अतिथियों को विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation कलेक्टर का अनोखा अंदाज: गढ़ी के शासकीय स्कूल में शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया पाठ, परखी शिक्षा की गुणवत्ता देवनगर में विधायक और कलेक्टर ने की व्यापारियों के साथ बैठक, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश